फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गरोला में जांचा 103 लोगों का स्वास्थ्य, टीबी के लक्षण वाले लोगों के लिए सैंपल

Fri, 26 Jul 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के गरोला में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान कंपनी के कामगारों का चेकअप करती टीम।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। गरोला पंचायत में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने 103 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना के सहयोग से शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे कामगारों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर के दौरान डॉक्टरों ने कई कामगारों को अपने खून की जांच करवाने की भी सलाह दी। शिविर में डॉक्टर शिवराज सिंह लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए लोग नौ बजे पहुंच गए थे, जबकि चिकित्सक दस बजे आए। इस दौरान टीबी की जांच के लिए भी सैंपल लिए गए। मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान एड्स के प्रति भी जागरूक किया गया।
शिविर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निर्माणाधीन जेएसडब्ल्यू कुठेड जल विद्युत परियोजना गरोला में करवाया गया। आईसीटीसी के परामर्शदाता पवन कुमार ने कहा कि शिविर में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच के साथ टीबी के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल जांच को लिए गए। आईसीटीवी लैब टेक्नीशियन देवेंद्र सिंह ने 102 कामगारों का एचआईवी, हेपेटाइटस बी, हेपेटाइटिस सी के टेस्ट किए। 14 लोगों के टीबी की जांच के लिए सैंपल लिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम भंडारी ने परियोजना फार्मासिस्ट राजीव ठाकुर और प्रशासनिक हेड कैप्टन भगत का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें