चंबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र सनोथा में पढ़ने वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। सिर से लेकर पांव तक पाई जाने वाली सभी बीमारियों की जांच की गई। कुछ बच्चे दांत और आंख की बीमारी से पीड़ित मिले। उन्हें जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिए गए। करीब 50 बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांचा जा रहा है।