चुराह (चंबा)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम तीसा ने डॉ. हरीश के नेतृत्व में चरड़ा पंचायत के गांव भराड़वीं में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
इसमें लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. हरीश ने कहा कि शिविर में 114 लोगों की निशुल्क चिकित्सा जांच की गई। इनमें 8 ब्लड प्रेशर, एक शुगर, ऑर्थो के 25 और अन्य 80 मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। 27 लोगों के खून की जांच भी की गई। शिविर के आयोजन में चक्षु देव ने विशेष भूमिका निभाई। टीम में स्टाफ नर्स मनीषा, लैब तकनीशियन राहुल ठाकुर, पायलट प्रेम राणा, कोऑर्डिनेटर श्याम सिंह मौजूद रहे। संवाद