फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दिव्यांग बच्चों के लिए 17 से होंगे स्वास्थ्य जांच शिविर

Thu, 12 Oct 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 17 अक्तूबर से चिकित्सा जांच शिविर लगाया जाएगा। जिले के दिव्यांग बच्चों के लिए हर वर्ष शिविर का आयोजन चुनिंदा खंडों में किया जाता है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक रमेश चंद ने अभिभावकों से आग्रह किया है जो भी दिव्यांग बच्चे प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वे उनकी जांच करवा सकते हैं। शिविर खंड स्रोत अधिकारी के कार्यालय में होंगे। बीआरसीसी ऑफिस चुवाड़ी में 17 अक्तूबर, बीआरसीसी कार्यालय गैहरा में 18 अक्तूबर, बीआरसीसी कार्यालय कियाणी में 19 अक्तूबर और बीआरसीसी कार्यालय सुंडला में 20 अक्तूबर को शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 21 अक्तूबर को बीआरसीसी कार्यालय चंबा में नौवीं और 12वीं कक्षाओं के बच्चों की जांच की जाएगी। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें