रजेरा पंचायत में एनएचपीसी के सौजन्य से आयोजित चिकित्सा शिविर में लोगो का स्वास्थ्य जांचती चिकि
चंबा। एनएचपीसी चमेरा द्वितीय ने रजेरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें महाप्रबंधक उमेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान 250 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। इसके अलावा मरीजों को समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने की डॉक्टरों ने सलाह दी। इस दौरान उपप्रधान राजीव शर्मा ने बरसात के कारण प्राथमिक विद्यालय रजेरा में हुए नुकसान को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर टिकेश्वर, सरिता खुराना, आशीष मौजूद रहे। संवाद