फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में एक साथ 46 लोगों ने कोरोना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला में शुक्रवार को 46 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना अपडेट जारी किया गया है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि शुक्रवार को स्वस्थ हुए मरीजों के बाद अब जिला में एक्टिव केस 218 रह गए हैं। रिकवर हुए 46 मरीजों में से 39 मरीज होम आइसोलेशन व अन्य सात मरीज कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में स्वस्थ हुए। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 2609 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2340 लोग स्वस्थ हो चुके है। जिला में कोरोना से 46 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्ट करवाए ताकि समय रहते बचाव संभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें