Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। 13 और 14 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि 13 अप्रैल को स्वास्थ्य आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झज्जाकोठी, बघेईगढ़, जासोरगढ़, नकरोड़, कलहेल, बुंदेड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र सनवाल, लड़ान, डूगली और भराड़ा में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों को चेताया है कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। दो गज दूरी के नियम की भी कड़ाई से पालना करें।