फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जैकेट में बोतल छुपाकर घर में घुसा और फिर महिला पर कर दिया वार

Sun, 21 Dec 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शीशे की बोतल को जैकेट में छुपाकर व्यक्ति दबे पांव घर में घुसा और फिर वहां बैठी महिला के ऊपर एकाएक बोतल से वार करके चोटिल कर दिया। इतना ही नहीं महिला को बालों से खींचकर घर के बाहर ले गया। महिला की चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य इकट्ठा हो गए और आरोपी के चुंगल बचाया। पीड़िता पुष्पा देवी ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस थाना खैरी में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार निवासी छनानू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो भी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो चुका है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व लज्जा भंग करने काे लेकर भी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को थाने में तलब हाेने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें