फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिस मकान में की मजदूरी, उसी में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 15 Mar 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस मकान में की मजदूरी, उसी में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

मकान मालिक ने पैसे देकर भेज दिया था घर, रात को लौटकर लगा लिया फंदा
खुदकुशी करने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कर रही है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस मकान में मजदूरी करता था, मजदूर ने उसी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चंबा शहर के सुल्तानपुर वार्ड में घटित हुई है। यहां एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। वीरवार को मकान मालिक ने मजदूर की दिहाड़ी का पूरा भुगतान कर उसका हिसाब-किताब खत्म कर दिया। इसके बाद मजदूर अपने घर चला गया। वह रात को वापस उसी मकान में चला आया, इसका पता शुक्रवार सुबह उस समय लगा। जब वह कमरे की छत पर फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों और निर्माणाधीन मकान के मालिक के भी बयान कलमबद्ध किए हैं। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि जब तक मृतक इस मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था, तब तक वह यहीं सोता था। वीरवार को उसका पूरा भुगतान कर दिया गया था। इसके बाद वापस आने का कोई मतलब नहीं था। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान गोविंद उर्फ बिंदू 27 पुत्र दीनू निवासी गांव मांदा डाकघर तुंदाह के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें