चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन चंबा में रविवार सुबह पहुंचेंगे। सोमवार से राज्यसभा सांसद पांचों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
महाजन के कार्यालय सचिव पम्मू ठाकुर ने बताया कि सांसद जिले में 16 से 20 सितंबर तक होने वाले मंडल स्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी में जोड़ने संबंधी टिप्स देंगे।
बताया कि सांसद 16 सितंबर को चुराह मंडल के तहत कोटी में सुबह 11:00, कल्हेल में दोपहर 1:00 बजे और शिव मंदर भंजराडू में सायं 3:00 बजे कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 सितंबर को सांसद मेडिकल कॉलेज में युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे। इसके बाद वह भरमौर मंडल के तहत मैहला में सुबह 11 बजे, धरवाला में 12:30 बजे और भरमौर में शाम 3:00 बजे होने वाले कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 18 सितंबर को सांसद सलूणी में 11:00 बजे, तेलका में 1:00 बजे मौजूद रहेंगे। 19 सितंबर को सांसद हर्ष महाजन चंबा मंडल के तहत साहो में सुबह 11:00 बजे, खज्जियार में दोपहर 2:00 बजे और चंबा शहर में शाम 4:30 बजे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 20 सितंबर को वह भटियात मंडल के सिहुंता में सुबह 11:00 बजे और चुवाड़ी में दोपहर 1:00 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।