फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुभाष सदन के हरीश और कयाधू रहे प्रथम

Mon, 22 Dec 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा की रावमापा कीड़ी में  राष्ट्रीय गणित दिवस को लेकर प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
साहो (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कीड़ी में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गणित विषय के प्रवक्ता विनोद कुमार और विज्ञान अध्यापिका ममता कश्यप द्वारा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुभाष सदन के हरीश और कयाधू प्रथम, स्वामी विवेकानंद सदन के भूमिका ओर साक्षी द्वितीय, टैगोर सदन के देवेश ओर शिवानी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने की। इस मौके पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके द्वारा गणित के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी याद किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता शैलेंद्र कटोच, नीलम कैला, लौकी राज, बसंती देवी और पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें