फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कॅरिअर के लिए मेहनत जरूरी : तनु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में कॅरिअर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के बारे में जानकारी दी। साथ ही श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान कड़ी मेहनत और लग्न से विद्यार्थी हरेक लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से कॅरिअर गाइडेंस बुक तैयार की गई है। इसमें 23 विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य निर्माण के लिए जानकारी योग्यता सहित दर्शाई गई है। विद्यार्थी इसकी सहायता से अपना कॅरिअर निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और स्किल डेवलपमेंट के साथ बायोडाटा तैयार करने भी जानकारी भी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे सवाल भी किए जिसका युवा विशेषज्ञ ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें