फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करंट लगने से झुलसा शरीर का आधा हिस्सा, काटनी पड़ी बाजू

Mon, 22 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। खेत में काम करते समय हाई वोल्टेज तार से लोहे की छड़ लगने से झुलसे व्यक्ति की बाजू काटनी पड़ी है। इस कारण उसके शरीर में संक्रमण फैल रहा था।
विज्ञापन

व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र नेक राज निवासी द्रबडू ग्राम पंचायत परौथा के रूप में हुई है। बेसुध हालत में उसे परिजन और ग्रामीण साहो अस्पताल ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा और बाद में टांडा रेफर किया गया। यहां से व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां ऑपरेशन कर व्यक्ति की बाजू काटनी पड़ी। हालांकि, अब व्यक्ति की हालत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार दोपहर के समय राकेश कुमार खेत में काम कर रहे थे। खेते में लोहे की छड़ लगाते समय यह छड़ ऊपर से होकर गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टकरा गई। करंट लगने से राकेश कुमार की बाजू से लेकर शरीर का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। जोरदार झटके के बाद राकेश जमीन पर आ गिरे।
मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें साहो सीएचसी पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को टांडा रेफर कर दिया गया। परिजन राकेश को पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए। यहां जालंधर भेज दिया गया। जालंधर में चिकित्सकों को राकेश की एक बाजू काटनी पड़ी है।
विज्ञापन

परौथा पंचायत के प्रधान सरणों ने बताया कि लोहे की छड़ हाई वोल्टेज तार से छूने के कारण राकेश बुरी तरह से झुलस गया है। बताया कि अब उनकी हालत में सुधार है। बताया कि राकेश कुमार निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में उसके बूढ़े माता-पिता, पत्नी, डेढ़ वर्ष का लड़का और दो माह की बच्ची हैं। उन्होंने बताया कि मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे राकेश के साथ अनहोनी घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन और सदर विधायक से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें