चंबा आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान मार्च पास्ट करते खिलाड़ी।संवाद
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा की ओर से चार दिवसीय 17वीं जिला स्तरीय पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हुआ। इसमें नौ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 400 पुरुष प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इनमें चंबा, भरमौर, कोटी, छतराड़ी, गरनोटा, लचोड़ी, बॉखरीमोड़, खुशनगरी, गुरुतेग बहादुर शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईएमसी चेयरमैन मोहिंद्र सिंह दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान मुख्यातिथि मोहिंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच आईटीआई लचौड़ी और गुरुतेग बहादुर आईटीआई के बीच खेला गया। इसमें गुरुतेग बहादुर आईटीआई टीम विजेता रही। दूसरा मैच खुशनगरी और छतराड़ी के बीच खेला गया। इसमें छतराड़ी की टीम विजेता रही। तीसरा मैच गरनोटा और कोटी के बीच खेला गया। इसमें गरनोटा की टीम विजेता रही। वहीं, खो- खो प्रतियोगिता के पहले मैच में चंबा की टीम विजेता और छतराड़ी की टीम उपविजेता रही। इसके बाद बास्केटबॉल का पहला मैच गरनोटा और चंबा के बीच खेला गया। इसमें गरनोटा की टीम विजेता रही। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने यह जानकारी दी।