नाग मढोर मंदिर पूजा अर्चना करते गुर ।
कुठेड़ नागमढ़ौर मंदिर के लिए रवाना हुए गूर
चुवाड़ी (चंबा)। बसोआ जातर मेले के शुभारंभ पर आस्था के प्रतीक आराध्य देव नागमढ़ौर महाराज के गूरों ने साजो सामान के साथ शनिवार शाम को कुठेड़ नागमढ़ौर मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान कस्बा वासियों ने शीश नवाकर नाग महाराज का आशीर्वाद सहित मंगल कामना की। नाग मंदिर तरिमथ से नागमढ़ौर महाराज के गूर साजो सामान के साथ पंक्ति में कुठेड़ नागमढ़ौर मंदिर पहुंचे। इस दौरान देव कारवां के दर्शन कर कस्बा वासियों ने पुण्य कमाया। संवाद