प्रश्नोत्तरी में ग्रंगड़ की मन्नत रहीं विजेता
चंबा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला चंबा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि जिले में पहली बार आयोजित की गई। इसमें भाग लेने के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। तीन चरणों में यह प्रतियोगिता ह़ुई। इसमें हाई स्कूल ग्रंगड की मन्नत विजेता रहीं। मिडल स्कूल बैरियां से सेजल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार से अक्षित कुमार ने क्रमश: पहले उपविजेता और दूसरे उप विजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। चाढ़क ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में ज्ञानावर्धन होता है और प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में भी सहायता मिलती है। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। संवाद