फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हड़ताल पर ग्रामीण डाक सेवक, डाकघरों पर लटके ताले

Thu, 14 Dec 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जिले के विभिन्न ग्रामीण डाकघरों में ताले लटक गए हैं। ऐसी व्यवस्था ग्रामीण डाक रोजगार सेवकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के चलते हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने रोष प्रकट किया और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए।
अध्यक्ष बीएस राणा और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उनका काम सिर्फ चार से पांच घंटे ही गिना जा रहा है, जबकि वे आठ से दस घंटे काम कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार अन्य मांगों को पूरा करने के बजाय अनदेखा कर रही है। इससे समस्त ग्रामीण डाक सेवकों की परेशानियां बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें