फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सरकार बनाएगी विशेष योजना : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा समेत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने में पूर्व भाजपा सरकार फिसड्डी साबित रही है। इसका खामियाजा वर्तमान में जिले के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अभाव में आज भी मरीजों को जिले से बाहर का रुख करना पड़ रहा है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बचत भवन चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। आकांक्षी जिला चंबा में विकास की कमी के पीछे बजट और पदों का रिक्त होना मुख्य वजह है। बताया कि अब सुक्खू सरकार के नेतृत्व में जिले में विकास की राह में बजट समेत अन्य कारण बाधा नहीं बनेंगे। कहा कि इसके लिए सरकार अपने स्तर पर कदम उठाएगी। कांग्रेस सरकार इसके लिए अलग से विशेष प्लान बनाएगी। इसके तहत रिक्त पदों को भरने के निर्णय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाओं को कायम रखने के लिए यदि अस्थायी तौर पर भी पदों को भरने की नौबत आती है तो मुख्यमंत्री से इस पर विस्तार से चर्चा कर सरकार इससे पीछे नहीं रहेगी। जिससे जिले में रुके विकास को गति मिलेगी। बताया कि शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक में उन्होंने हरेक विभाग से उनकी वास्तुस्थिति संबंधी रिपोर्ट तलब की। कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की तरह बैठक कर कार्ययोजना बनाने के लिए 2048 या 2050 का समय नहीं लगेगा। अपितु कांग्रेस सरकार कार्य करने में विश्वास करती है। इसके तहत जल्द इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारने संबंधी प्रयास आरंभ कर दिए जाएंगे। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन लाने की सोच लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सदर विधायक नीरज नैयर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें