चंबा के साहो में प्रर्दशन करते प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह और बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता।सं
सरकार ने चंबा के साथ किया भेदभाव : जय
साहो (चंबा)। प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि सरकार ने विधानसभा क्षेत्र मैहला के अधीन साहो में कैबिनेट से मान्यता प्राप्त दो पीएचसी, जलशक्ति विभाग का सब डिवीजन और उप तहसील बंद कर चंबा से भेदभाव किया है। साहो परगना में नुक्कड़ सभा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने भी इन संस्थानों को खोलने के लिए कोई प्रयत्न नहीं किया। विधायक जिन सड़कों का उद्घाटन कर रहे हैं, वे पूर्व विधायक पवन नैय्यर की देन हैं। नीरज जनता को बताएं कि उन्होंने कितनी सड़कों की डीपीआर बनाकर भेजी है। कितनी सड़कों को मंजूरी मिली है। विधानसभा क्षेत्र भटियात में बंद संस्थानों को विधानसभा अध्यक्ष ने पुन: सुचारू करवा दिया है। संवाद