फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग ही दिखा रहे नियमों को ठेंगा

विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग पर साउं नाला के पास ट्रक से मलबा फेंकते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है तो वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा के सांऊ नाले में मलबा फेंक रहा है। इससे यहां नाले में हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11:00 बजे यहां सरकारी ट्रक से मलबा फेंका जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम अपने स्तर पर नुकसान का आकलन तैयार कर लोक निर्माण विभाग को भजेगी।
इस मार्ग पर पहले भी मलबा फेंका गया है। हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग की ओर से अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत मिलने के बावजूद विभागीय अफसर हरकत में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

चंद्रेश कुमार, मनोज कुमार, अमर चंद, सोनू कुमार, सुरेश कुमार, पृथी पाल, वीरेंद्र कुमार, विक्की सिंह आदि का कहना है कि जहां एक तरफ सरकार की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभाग ही मलबा फेंक कर हरे-भरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वन मंडल चंबा के उपमंडलाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लगाया गया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। टीम को मौके पर नुकसान के आकलन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

वन रक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि विभागीय आदेशों के मुताबिक निरीक्षण कर लिया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसी आधार पर पर्चा काटा जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भास्कर सहगल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मलबे को डंपिंग साइट पर ही फेंकने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें