फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा से कटड़ा के लिए दौड़ेगी सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा से कटड़ा (जम्मू) के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को वैश्विक महामारी के तीन वर्ष बाद आखिरकार शुरू कर दिया गया। निगम की बस सेवा शुरू होने से पड़ोसी राज्य जम्मू का रुख करने वाले लोगों को बसों की अदला-बदली करने से छुटकारा मिल जाएगा। बस सेवा के पुन: बहाल होने से लोगों ने रहात की सांस ली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा से कटड़ा के लिए एचआरटीसी के चंबा और पठानकोट डिपुओं से क्रमवार बस चल रही थी लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान बस सेवाएं बंद कर दी गईं। इसके बाद पुन: चंबा से कटड़ा के लिए बस सेवा आरंभ तक नहीं हो पाई। बस सेवा के पुन: बहाल न होने से कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर और जम्मू का रुख करने के लिए पठानकोट से ही बस लेनी पड़ रही थी। इससे लोगों की जेबों पर खूब कैंची चल रही थी। ऐसे में एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्राथमिकता के आधार पर लंबे समय से बंद पड़े रूटों पर बस सेवा को बहाल करवा कर लोगों को राहत प्रदान की है। इसी क्रम में मंगलवार से चंबा-चामुंडा रूट पर बस सेवा को बहाल कर दिया गया है।
एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि चंबा से कटड़ा के लिए बंद पड़े रूट को बहाल कर दिया गया है। बताया कि आगामी दिनों में शेष अन्य बंद रूटों पर भी बस सेवाओं को बहाल करने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें