फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी बस का टायर फटा, हादसा टला

Sat, 11 Mar 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस गुमटी के बाहर लगे लोहे के एंगल से टकराकर एचआरटीसी की बस का टायर फट गया। टायर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि गुमटी में तैनात पुलिस जवान भी सहम गया। गनीमत यह रही कि टायर फटने के बाद बस गुमटी से नहीं टकराई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सरकारी बस चंबा से पठानकोट जा रही थी। टायर फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और बस में सफर कर रहे यात्री भी नीचे उतर आए। इसके बाद बस का टायर बदलकर उसे रूट पर रवाना किया गया। हालांकि, हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें