फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-गुड्डा मार्ग पर दौड़ी सरकारी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-गुड्डा-बाड़का मार्ग पर अब ग्रामीणों को पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से इस रूट पर नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। बस सेवा के शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। सदर विधायक नीरज नैयर ने बस को नए बस अड्डे से हरी झंडी दिखाई और रवाना किया। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग की दूरी करीब 16 किलोमीटर है।
विज्ञापन

बस सेवा के शुरू होने से बोगा, संगेड़, बडूणा, ककला, थलोल, थला, कुपाहड़ू, गजनूई, लेहरूंई, कैथला, गाहली, द्रबड़ी आदि की करीब 2,500 की आबादी को बस सुविधा नसीब होगी। आजादी के बाद यहां पहली बार सड़क का निर्माण हुआ है और सरकारी बस सेवा शुरू की गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों में बाड़का वार्ड सदस्य केवल कुमार, संजीव कुमार, जगत राम, खेम सिंह, काकू राम, धोदा राम, देस राज, जमीत सिंह और काकू राम ने इसके लिए प्रदेश सरकार और सदर विधायक का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि बस सेवा शुरू होने से जहां ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हुई है तो वहीं, विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने के लिए बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र के किसान भी अपनी उगाई फसलों को आसानी से मुख्य बाजार तक पहुंचा सकेंगे। आरएम शुगल सिंह का कहना है कि चंबा बोगा-गुड्डा रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। कहा कि निगम हर सड़क पर बस सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें