फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में हांफ गई सरकारी बस

विज्ञापन
खज्जियार में धक्का मारकर परिवहन निगम की बस को स्टार्ट करने की कोशिश करते यात्री।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा से खज्जियार-डलहौजी-चुवाड़ी रूट पर निकली एचआरटीसी की बस खज्जियार में हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। बस खराब होने के कारण चालक और परिचालक सहित यात्रियों ने बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हो पाए। यात्रियों को मजबूरन निजी टैक्सियों में भारी-भरकम किराया चुकाकर डलहौजी और चुवाड़ी पहुंचना पड़ा। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

यात्रियों सोनू कुमार, प्रकाश चंद, अच्छरो देवी, कमला देवी, शम्मी कुमार, पवन कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार, आशा देवी, सुनील कुमार, रेखा देवी और शैल्जा शर्मा ने बताया कि बस खज्जियार में खराब हो गई। इसके चलते उन्हें निजी टैक्सियों के माध्यम से गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा।
चंबा की ओर उतराई होने के कारण चालक और परिचालक बस को वापस ले आए। गौरतलब है कि जिले में एचआरटीसी की बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। इसके चलते यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक आरएम चंबा साहिल कपूर का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें