फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भाला रूट पर चार दिन से नहीं चली सरकारी बस

Thu, 13 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। चंबा-भाला मार्ग पर ग्रामीणों को चार दिन से सरकारी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सड़क का हवाला देकर परिवहन निगम ने अपनी बस को रूट पर भेजना बंद कर दिया है जबकि, निजी बस रोजाना इस रूट पर दौड़ रही है। सरकारी बस जो शाम 5:00 बजे चंबा से चलती थी उस पर सरकारी कर्मचारियों से लेकर अन्य वर्गों के काफी लोग निर्भर हैं लेकिन चार दिन से लोगों को इस बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। सरकारी बस में विद्यार्थियों को पास होने पर किराये में छूट मिलती है लेकिन निजी बस में विद्यार्थियों को पूरा किराया चुकाना पड़ता है। इस क्षेत्र से काफी विद्यार्थी कॉलेज और आईटीआई की पढ़ाई करने के लिए चंबा जाते हैं। ग्रामीणों मनु, नील सिंह, सोनू, अनु, लक्की, भवानी और रमेश कुमार ने बताया कि निगम खराब सड़क का हवाला देकर सरकारी बस नहीं चला रहा जबकि ग्रामीणों ने जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी से सड़क को लेकर बात की तो अधिकारी ने जवाब दिया कि सड़क बस के चलने के लिए पूर्ण रूप से दुरुस्त है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि चंबा से भाला रूट पर बस चलाने के लिए सड़क पूरी तरह से ठीक है। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि जल्द रूट पर बस को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें