साहो (चंबा)। नेहरू युवा केंद्र चंबा की ओर से ग्राम पंचायत कीड़ी में विश्व जल दिवस मनाया गया। इसमें आसपड़ोस के युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने पनिहारों की साफ सफाई की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बंटू ने युवाओं को बताया कि पानी बचाने के लिए नल को बंद रखें। टपकते नलों को ठीक करें। कम पानी इस्तेमाल करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करें और बारिश के पानी को इकट्ठा करें। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से नलों और पाइपों की जांच करें और रिसाव को तुरंत दुरुस्त करवाएं। शौचालय के फ्लश को कम करें। कम पानी इस्तेमाल करने वाले शौचालय का उपयोग करें। पानी को बर्बाद न करें। सब्जियों और फलों को धोने के बाद बचे पानी का उपयोग पौधों को पानी देने के लिए करें। वर्षा जल को इकट्ठा करने के लिए वर्षा जल संग्रहण प्रणाली स्थापित करें। सरकार की ओर से पानी बचाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।