फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अनुमति दो की कार्यकर्ताओं ने चौगान-1 में लगाए झंडे, फिर हटाने पड़े

Mon, 22 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान नंबर एक के पास लगे बीजेपी के झंडे।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा प्रवास के दौरान ऐतिहासिक चंबा चौगान में लगाए गए भाजपा के झंडों को शाम के समय कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा। भाजपा के पास चौगान नंबर दो की अनुमति थी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से इसकी शिकायत होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में लगे झंडों को निकालना पड़ा। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता राज्य सभा सांसद के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। चौगान नंबर दो को भगवा रंग और झंडों से सजाया गया। झंडे भी लगाए गए। एक नंबर चौगान में लगाए गए झंडों को भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा। गौरतलब है कि राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार चंबा पहुंच रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि चुनाव आयोग से शिकायत होने के बाद चौगान नंबर एक से झंडे हटाने पड़े। कहा कि कार्यक्रम के लिए चौगान नंबर दो की अनुमति है। इसलिए अब चौगान नंबर दो में ही तैयारियां की जा रही है। चौगान से झंडे हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें