फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका आश्रम सुराड़ा का होगा कायाकल्प : न्यायमूर्ति तरलोक

Sat, 05 Oct 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालिका आश्रम सुराड़ा का कायाकल्प करवाने समेत संस्थान में 24 घंटे वार्डन की व्यवस्था करने के हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर बालिका आश्रम सुराड़ा में रहने वाले बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की बात भी कही है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने शुक्रवार को बालिका आश्रम सुराड़ा का औचक निरीक्षण करने के बाद यह आदेश जारी किए।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौगान चंबा पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक लक्ष्मीनाथ मंदिर में शीश नवाजा। इससे पूर्व वह औचक निरीक्षण करने के लिए बालिका आश्रम सुराड़ा में पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि बालिका आश्रम सुराड़ा में रंग-रोगन उखड़ने लगा है। इसके अलावा भवन की भी मरम्मत होना बेहद जरूरी हो चुका है। उन्होंने पाया कि आश्रम में बालिकाओं के साथ भी 24 घंटे कोई भी वार्डन नहीं रहता है। सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक ही कर्मी तैनात रहते हैं। लिहाजा, न्यायाधीश ने यहां वार्डन को रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण करवाने की भी बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें