फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवती ने लगाया धमकाने का आरोप

Mon, 14 Aug 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत ओसल के गांव देविदेहरा में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती ने छमल्याड़ी गांव के व्यक्ति और उसकी पत्नी पर पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार शाम को भेड़-बकरियां चराने घर से कुछ ही दूरी पर गई थी। इसी दौरान एक मेमना खेत में चला गया। इसी पर छमल्याड़ी गांव के वरिंद्र कुमार और उसकी पत्नी ने उसका रास्ता रोका और दुर्व्यवहार करने लगे। साथ ही हाथापाई करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। युवती ने अपने घर वालों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस चौकी बनीखेत को दी गई। बनीखेत पुलिस चौकी से एएसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस ने उसके खिलाफ भादंसं की धारा 341, 323,504,506 और 34 धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें