चंबा। हिमकेयर योजना के तहत बने कार्ड का लोग 31 मार्च तक नवीनीकरण करवाने सकते हैं। इसके लिए सरकार ने पोर्टल खोल दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि नए हिमकेयर कार्ड बनवाने के साथ पुराने की वैधता समाप्त होने पर लाभार्थी नवीनीकरण करवा सकेंगे। इसके बाद दोबारा नवीनीकरण के लिए जून माह का इंतजार करना पड़ सकता है। जिले में एक जनवरी 2019 से अब तक 61558 कार्ड बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर कार्ड नवीनीकरण होने हैं। ऐसे में सरकार ने नियमों में किए बदलाव के अनुसार 31 मार्च तक योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को नया कार्ड बनवाने या जिसका कार्ड बन चुका है, वह नवीनीकरण करवा सकता है। सरकार ने हिमकेयर कार्ड बनवाने और नवीनीकरण के लिए साल में सिर्फ चार महीने तय किए हैं। संवाद