फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 31 जुलाई तक करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

Thu, 24 Jul 2025 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान अब 31 जुलाई 2025 तक धान और मक्की की फसल का बीमा करवा सकते हैं। यह योजना खरीफ 2025 सीजन के लिए लागू है और इसका उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई करना है। धान की फसल का बीमा तहसील चंबा, पुखरी, भटियात और डलहौजी के किसान करवा सकते हैं। वहीं, मक्की की फसल का बीमा तहसील चंबा, पुखरी, घरौंडा, चुराह, भरमौर, होली, भटियात, ककीरा, डलहौजी, सिहुंता, सलूणी में किया जा सकेगा। योजना के तहत सूखा, अतिवृष्टि, जलभराव, ओलावृष्टि आदि आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तय प्रीमियम 1200 प्रति हेक्टेयर, बीमित राशि 60,000 प्रति हेक्टेयर होगी। इसमें सभी पंजीकृत किसान, वटाईदार और काश्तकार किसान शामिल होंगे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते नजदीकी कृषि कार्यालय या लोक मित्र केंद्र में जाकर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से अपना फसल बीमा करवाएं और योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें