फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क अपडेट कराएं आधार कार्ड : डीसी

Wed, 15 Mar 2023 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि आधार कार्ड में पता और पहचान अपडेट करने के लिए 14 जून तक शुल्क को माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों ने विगत आठ से दस वर्षों के दौरान अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, उन नागरिकों के लिए अब पता और पहचान अपडेट करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ये सेवाएं सभी आधार केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इससे पहले इस सेवा के लिए 50 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ता था। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से आधार कार्ड अपडेट करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी लोगों से अपने मोबाइल फोन नंबर को भी आधार से जोड़ने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें