फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बरसात से पहले दुरुस्त करवाएं नालियां, अस्पतालों में भी रखें दवाओं का स्टॉक

Sat, 20 Jul 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक में
विज्ञापन
चंबा। मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा और खतरे से निपटने के लिए प्रशासन और विभाग तैयारी पूरी रखें। अस्पतालों में जरूरी दवाइयां उपलब्ध हों। एनएच में नाली निकासी को समय रहते दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मानसून सीजन के दौरान आपदा से निपटने के लिए संबंधित तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु के दौरान जिला में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भंडारण सुनिश्चित करने के अतिरिक्त मरीजों के लिए उपयोग किए जाने वाले वाहनों का मरम्मत और रखरखाव का कार्य भी करवा लें।
बैठक में उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पुलिस, शिक्षा विभाग, बिजली बोर्ड, राष्ट्रीय राजमार्ग और जिले की विद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधियों के साथ वर्षा ऋतु के दौरान संभावित खतरे और आपदाओं से बचाव के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की। विस अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वर्षा ऋतु के दौरान शहरों, कस्बों और अन्य स्थानों पर उचित जल निकासी के लिए नालियों इत्यादि की साफ-सफाई करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में विद्युत परियोजनाओं में चेतावनी प्रणाली के बेहतर कामकाज सुनिश्चित करें, जिससे जल विद्युत परियोजना से संबंधित किसी भी चेतावनी को आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए संबंधित क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी आमजन तक आपदा से संबंधित चेतावनी संदेश पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें