फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जर्म सिंह पेंशनर संघ के मुख्य सलाहकार मनोनीत

Fri, 16 Feb 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को एरियर लीव इन कैशमैंट और डीए की तीन किस्तों की अदायगी नहीं हो पाई है। इस कारण पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की चंबा इकाई और जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान पेंशनरों ने कहा कि कुछ पेंशनर ऐसे भी हैं, जिनका निधन हो गया है। इन्हें एरियर न मिलने पर महासंघ ने खेद जताया। साथ ही सरकार से मांग की है कि पेंशनरों की उचित मांगों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कहा गया कि इस बारे में दो फरवरी को उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बैठक में महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें सेवानिवृत्त जर्म सिंह को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। सेवानिवृत्त रोशन लाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी समेत, प्रेम राज, उत्तम सिंह, नेक चंद, वीआर भंडारी, मस्त राम, कैलाश आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें