फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हुड़ान के टकवास में धूमधाम से मनाया उयाण मेला

Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में वीरवार को जुकारू उत्सव के छठे दिन हुड़ान के टकवास में उयाण मेला मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें कुल देवता के मुख्य पुजारी अपने घर की छत पर निकलकर धूप लगाते हैं। शीतराज की पूजा करते हैं। सभी गांव वासी कुल देवता की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा कई गांवों में जुकारू के छठे दिन जो जिन लोगों के घर पर जुकारू नहीं गए होते हैं, उनके घरों में जुकारू मनाने को जाते हैं। विशेष कर मिंधल गांव में अंच गांव में आज जुकारू किया जाता है। अंच पांगी घाटी का वही गांव है, जहां के लोग अपने घरों में लिपाई पुताई नहीं करते हैं। साथ ही इस गांव में जुकारू के दिनों में राजा बलि की पूजा नहीं की जाती है, बल्कि इस गांव में मिंधल माता की पूजा की जाती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें