फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कूड़े में लगा दी आग, क्षेत्र में फैल गया जहरीला धुआं

Mon, 27 Apr 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
करियां भड़ियांकोठी मार्ग पर टीआरटी के समीप पेश आया वाक्या
विज्ञापन

लोग बोले, शरारती तत्वों की आरे से किया जा रहा कूड़े को आग के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां-भड़ियांकोठी मार्ग पर टीआरटी रावी नदी के किनारे कूड़े को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
हैरानी की बात तो यह है कि यहां आग लगने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं पाई है। इसके चलते गंदगी रावी नदी में मिल रही है। लोगों में राकेश कुमार, सुनील कुमार, देव राज, राज कुमार, अमित कुमार, खेम राज, केवल सिंह, सुनील कुमार, अक्षय कुमार का कहना है कि यहां रात के अंधेरे में कूड़ा फेंकते हैं। लिहाजा, दोपहर में यहां शरारती तत्वों की ओर से आग लगाई जा रही है। इससे जहरीला धुआं क्षेत्र में फैल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें