फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्मल का पुरस्कार जीत चुकी करियां पंचायत में कूड़े के ढेर

Sun, 14 Jul 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में करीयां के एनएचपीसी गेट के पास बिखरा पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत करियां के एनएचपीसी गेट के समीप गंदगी का आलम है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि यह पंचायत करीब छह साल पहले निर्मल पंचायत का खिताब भी हासिल कर चुकी है, मगर यहां हर समय अब गंदगी का आलम रहता है। पंचायत की ओर से कूड़े का सही निष्पादन नहीं किया जा रहा हे। इसके चलते यहां गंदगी फैली हुई है। लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, काकू राम, राकेश कुमार, संजू कुमार और राकेश कुमार का कहना है कि यहां गंदगी के ढेर लगे हैं। बताया कि इस बारे में कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया है, मगर अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि पंचायत में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें