फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, घुट रहा दम

विज्ञापन
चंबा में हरदासपुरा नाले में जलाया गया कूड़ा
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ नगर परिषद चंबा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान को कार्यान्वित कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ हरदासपुरा में कूड़े को खुले में जलाया जा रहा है। हर दिन यहां सफाई कर्मचारी कूड़े को आग के हवाले कर रहे हैं। इससे जहां क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, राज कुमार, गजेंद्र सिंह, देविया राम, मनोहर लाल आदि का कहना है कि नगर परिषद चंबा ने डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान चला रखा है। कूड़ा उठाने के लिए शुल्क भी तय किया है। लोग इस शुल्क को भी अदा कर रहे हैं, बावजूद इसके कूड़ा-कचरा सड़क के किनारे जलाया जा रहा है जो सरासर गलत है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही दिनभर कूड़े से धुआं उठता रहता है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में वे नगर परिषद चंबा को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन नगर परिषद की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रोजाना हरदासपुरा में कूड़ा खुले में जलाया जा रहा है। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि कूड़ा जलाने वाले सफाई कर्मियों सहित ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसडीएम प्रियांशु खाती का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। इसके बारे में नगर परिषद चंबा को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें