फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं स्वामी राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर वन विभाग की पौधशाला के समीप होबारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को विसर्जित किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य में गणपति महाराज की पूजा-अर्चना श्रेष्ठ एवं सबसे पहले की जाती है। विस अध्यक्ष ने इस दौरान वन विभाग की पौधशाला होबारड़ी में नीम का पौधा भी रोपा। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विजय कंवर सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें