चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते श्रधालू।संवाद
चंबा। मुगला स्थित संत निरंकारी भवन में महात्मा अनिल शर्मा की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए पहुंचे।
साहो, जडेरा, राख, जांगी, मैहला, आदर्शनगर, मुगला और मंगला आदि क्षेत्रों से लोग सत्संग सुनने पहुंचे थे।
महात्मा अनिल शर्मा ने कहा कि मोह मनुष्य के जीवन में तभी तक टिकता है, जब तक वह खुद को किसी के साथ बांधे रखता है। कहता है कि यह मेरा है। कुछ चतुर बुद्धि वाले लोग कहते हैं कि मोह हमारा क्या बिगाड़ लेता है। मोह से तो हमारे जीवन का विकास होता है। वह भूल जाते हैं कि ज्ञान रहित मोह जानलेवा सिद्ध होता है। ब्रह्म ज्ञान हमें इससे मुक्ति दिलाने का सीधा और सरल उपाय बताता है। सत्संग के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।