फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में शुभम, फर्राटा दौड़ में रंजू कुमारी रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर सदर के विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटर, कबड्डी सहित अन्य खेलें आयोजित हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शुभम और आदित्य के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें शुभम चैंपियन बने और आदित्य उपविजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में स्टार ब्वॉयज की टीम ने सलूणी को पराजित किया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। फर्राटा दौड़ प्रतियोगिता में रंजू कुमारी ने पहला, कब्बू ने दूसरा और मंजू देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मंजू ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों की चार सौ मीटर दौड़ में वरुण कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कियाणी की टीम ने मैहला को हराया। आठ सौ मीटर दौड़ में ओम प्रकाश ने पहला, अक्षय ने दूसरा और संजीव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मनोज गुप्ता और मनोज नैय्यर ने रेफरी की भूमिका निभाई। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने नेहरू युवा केंद्र की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें