चंबा। शहर के धड़ोग मोहल्ले में पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने आठ लोगों को जुआ खेलते धर दबोचा है। पुलिस ने इस मामले में 46,500 रुपये की राशि बरामद की है।
साथ ही 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुदेश कुमार निवासी धड़ोग के घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके पर आठ लोगों को धर दबोचा। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आठ लोगों के कब्जे से 46, 500 रुपये की राशि बरामद की है। आगामी जांच की जा रही है।