सिहुंता (चंबा)। समोट बाजार के सैलून में जुआ खेलते हुए पुलिस ने छह लोगों पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने दाव पर लगी दस हजार रुपये की रकम को जब्त किया।
पुलिस ने मौके पर चुन्नी लाल, सुरजीत, राजेश, नीरज, सोनू और संजय को पकड़ा है। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि समोट बाजार में एक दुकान से पुलिस ने छह जुआरियों को पकड़ा है।