फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दलंगना से आगे गागला, धुलाड़ा के लिए नहीं चलेगी बस

Mon, 01 May 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-धुलाड़ा मार्ग पर लोगों को अब दलंगना से आगे गागला और धुलाड़ा के लिए पैदल ही सफर तय करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने दलंगना से आगे बसों को नहीं भेजने के फरमान जारी कर दिए हैं। दलंगना के पास सड़क का डंगा गिर चुका है। ऐसे में वहां से बस को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने यह आदेश निकाले हैं। दलंगना से गागला की दूरी चार किलोमीटर और धुलाड़ा की दूरी आठ किलोमीटर है। यह सफर अब लोगों को पैदल ही तय करना पड़ेगा। इससे स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों सहित सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भारी बारिश के चलते दलंगना में सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पर अभी तक लोक निर्माण विभाग ने नए डंगे का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इसका खामियाजा अब धुलाड़ा और गागला क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

चंबा से गागला और धुलाड़ा के लिए सुबह 9:00, दोपहर 1:00, शाम को 3:00, 4:00 और 5:30 बजे चलने वाली बसें अब दलंगना से आगे नहीं जाएंगी। इससे आगे का सफर सवारियों को पैदल या निजी वाहनों से करना पड़ेगा। हंसराज, केवल कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह, योगराज और प्रताप चंद ने बताया कि गागला और धुलाड़ा के लिए दलंगना से आगे चढ़ाई वाला सफर है। ऐसे में यह सफर लोगों को पैदल तय करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त डंगे को शीघ्र दुरुस्त जाए।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल कुमार ने बताया कि सड़क का डंगा गिरने से बस को ले जाना खतरनाक है। बस को दलंगना तक ही भेजने को कहा गया है। जैसे ही डंगा लग जाएगा, बस को अपने निर्धारित रूट पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि जल्द डंगे को लगाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें