चंबा के डलहौजी अस्पताल में मरीज को फल वितरित करते मरीज को फल बांटते एसडीएम अनिल भारद्वाज।संवाद
डलहौजी (चंबा)। भारत विकास परिषद की डलहौजी शाखा ने स्थापना दिवस पर नागरिक अस्पताल डलहौजी में मरीजों को फल वितरित किए।
शाखा के अध्यक्ष जौहर सिंह ने बताया कि परिषद के अन्य साथियों ने साथ सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान एसडीएम अनिल भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने संस्था की तरफ से मरीजों को फल बांटे। इस मौके पर डाॅ. जतिंद्र सिंह चंदेल, जोहर सिंह, नरेंद्र महाजन, मुनीश प्लाह, संस्था के अन्य सदस्य और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद