फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में जल्द बनेगी फल-सब्जी मंडी

Sat, 26 Aug 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किसानों को अब आगामी समय में सब्जियों की फसल को तैयार होने पर बेचने की चिंता नहीं सताएगी। बागवानी मंत्री जगत प्रकाश नेगी के निर्देशानुसार पांगी में फल-सब्जी मंडी बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हालांकि, बागवानी विभाग की पांगी में चार हेक्टेयर के करीब जमीन उपलब्ध है। ऐसे में अब कृषि उपज मंडी ने उन्हें आठ से दस बीघा जमीन उपलब्ध करवाने को लेकर पत्र लिखा है। साथ ही कृषि उपज मंडी ने फल-सब्जी मंडी का प्लान, डिजाइन और ड्राइंग बनाने को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है। साथ ही अब इसे स्वीकृति मिलने और बजट की उपलब्धता के लिए पत्राचार कर दिया गया है। कुल मिला कर पांगी में फल-सब्जी मंडी बनने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिलेभर के किसानों और बागवानों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार, कृषि उपज मंडी और बागवानी विभाग अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कबायली क्षेत्र पांगी में भी फल-सब्जी मंडी बनाने की योजना है। बता दें कि पांगी में पूर्व में हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में फल-सब्जी मंडी बनाने को लेकर कृषि उपज मंडी प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद कृषि उपज मंडी प्रबंधन की ओर से प्रयास तेज किए गए हैं। बहरहाल, अब यदि आगामी समय में पांगी में फल-सब्जी मंडी बन जाती है तो इससे किसानों को अपनी फसलों को बाहरी मंडियों में ले जाने की चिंता नहीं सताएगी। साथ ही किसानों को हाथोंहाथ ही फसल के वाजिब दाम मिल जाएंगे।
कृषि उपज मंडी बालू के सचिव भानू प्रताप ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि बागवानी विभाग की पांगी में जमीन है। कृषि उपज मंडी प्रबंधन की ओर से जमीन को चिह्नित किया गया है। बहरहाल, अब फल-सब्जी मंडी को लेकर प्लान, डिजाइन और ड्राइंग तैयार करने को लेकर उच्चाधिकारियों काे अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें