फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Medical College : पर्ची बनवाने को लेकर ओपीडी में धक्के खा रहे मरीज

Thu, 10 Nov 2022 07:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिन : बुधवार। स्थान: पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह 10:00 बजे। मरीज पर्ची बनवाने के लिए पंजीकरण काउंटर के बाहर लाइनों में खड़े हैं। मरीजों की कतार काफी लंबी हो चुकी है। काउंटर पर एक कंप्यूटर होने के कारण पर्ची बनवाने में ही पांच से 10 मिनट लग रहे हैं। 10:30 बजे मेडिसन ओपीडी में एक विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर रहा है। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी है। कुछ मरीज सबसे पीछे खड़े होने की वजह से थकहार कर जमीन पर ही बैठ जाते हैं। ओपीडी के बाहर तैनात निजी सुरक्षा कर्मी मरीजों को बारी-बारी से ओपीडी में भेज रहा है।

विज्ञापन


11:00 बजे बाल रोग ओपीडी के बाहर अभिभावक अपने बीमार बच्चों को लेकर कतारों में खड़े हैं। बारी-बारी से मरीजों को ओपीडी में भेजा जा रहा है। ओपीडी में बच्चों की जांच करने के लिए एक ही विशेषज्ञ ही बैठा है। इससे बीमार बच्चों की जांच करने में समय लग रहा है। 11:30 बजे महिला ओपीडी के बाहर भी गर्भवती और अन्य बीमार महिलाएं विशेषज्ञ से अपनी जांच करवाने के लिए कतारों में खड़ी हैं। कुछ महिलाएं ओपीडी के बाहर बने सीमेंट के बैंच पर बैठी हैं।

सर्जरी और हड्डी ओपीडी के बाहर भी मरीजों की कतारें लगी हैं। 11:50 बजे अचानक पर्ची काउंटर का कंप्यूटर खराब हो जाता है। वहां से मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए आपातकालीन कक्ष में भेजा जा रहा है। इसकी वजह से मरीजों को एक भवन से दूसरे भवन में जाना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में एक विशेषज्ञ होने के कारण मरीजों को जांच के लिए लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। विशेषज्ञों की तैनाती सरकार चुनाव के बाद कर सकती है। इसके अलावा पर्ची काउंटर के खराब कंप्यूटर को भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें