फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रमजान पर अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को जामा मस्जिद चंबा और अन्य मस्जिदों में अदा की गई। इस मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। नमाज से पहले मौलाना मोहम्मद यासीन ने रमजानुल मुबारक के इस पवित्र महीने में अधिक से अधिक नेकी के कार्य करने और इबादत करने की नसीहत दी। इसके बाद देश और कौम की सलामती और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज अदा करके देश के अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष डॉ. इसरार अली शाह ने कहा कि शहर की जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। कहा कि इस मौके पर जामा मस्जिद सहित सरोल, राजपुरा, हरदासपुरा, मंजीर सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें