फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौगाान नंबर तीन में निशुल्क पार्किंग शुरू, रात नौ बजे करवाई जाएगी खाली

Fri, 12 Jan 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में अब लोगों को दोपहिया वाहन पार्क करने के लिए शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। नगर परिषद चंबा ने चौगान नंबर तीन में पार्किंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इससे शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। दुकानदारों को भी पार्किंग की सुविधा मिलेगी। यह पार्किंग सुबह नौ से रात्रि नौ बजे तक रहेगी। इसके बाद चौगान नंबर तीन को खाली कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने पुलिस को पत्र लिखा है। दूसरी तरफ पहले दिन पुलिस ने लोगों और दुकानदारों को पार्किंग बारे जानकारी दी। साथ ही तय समयसारिणी बारे भी बताया। इस पार्किंग के शुरू होने से शहर की मुख्य सड़क पर दोपहिया वाहनों का जमावड़ा खत्म हो जाएगा। साथ ही सड़क भी अब संकीर्ण नहीं रहेगी। नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि जनहित में यह फैसला लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें