फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिला में चार स्वीप आइकॉन किए नियुक्त

Mon, 01 Apr 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाता सहभागिता वृद्धि के उद्देश्य से उपायुक्त चंबा की ओर से जिले में विभिन्न श्रेणियों के चार स्वीप आइकॉन नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला में विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक व आकर्षित करने के उद्देश्य से इन आइकॉन की नियुक्ति की गई है। सामान्य आइकान में पद्मश्री ललिता वकील, कला और संस्कृति में पद्मश्री मुशाफिर राम और पद्मश्री डाॅ. विजय शर्मा को आइकॉन नियुक्त किया गया है। जबकि, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता फरहान मिर्जा को यूथ आइकॉन नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि सभी आइकॉन की नियुक्ति से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक बल मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें